Header Ads

अचार बनाने की विधि , अचार बनाकर करो business और कमाओ पैसे

 सब्जियों व फल को साबुत या टुकड़ो मे काटकर इनको मसाले, तेल, नमक, सिरका आदि को मिलाकर सुरक्षित रखने को आचार बनाना तेयार उत्पाद को अचार कहते है। 

अचार को बनाकर आप अपने घर और व व्यापार में उपयोग ले सकते है अचार को बेच कर पैसा कमा सकते है और आप को रोज गार भी मिल जाए गा इस व्यापार को सभी कर सकते है। 

आचार एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है जो आम, आवला, मिर्च, केर, गाजर, शलगम, मुली, करेला, सहजन, आदि का बना  होता है। 

हम इस आर्टिकल मे जाने गे की आप आचार कैसे बना सकते है और, आचार कितने प्रकार का होता है , आम, निम्बू, मिर्च, आदि का आचार किस तरह बनाये और आचार मे फफुदी कियो लगती है, आचार को सुरक्षित कैसे रख सकते है आदि जाने गे। 

अचार बनाने की विधि

 

अचार कितने प्रकार के होते हैं?

  • कटहल का अचार
  • लहसुन का अचार
  • अमड़ा का अचार
  • पका आम का अचार
  • पपीता का अचार
  • मूली का अचार
  • गाजर का अचार
  • ओल का अचार आदि का

आचर को सुरक्षित रखने की विधियाँ 

1. सिरके द्वारा सुरक्षित रखने की विधि -

 सिरके मे एसिटिक एसिड की मात्रा 6.5℅ होती है। सिरका जामुन, सिरे, अथवा 99℅ शुद्ध ग्लिसीयल एसिटिक एसिड से बनाया जा सकता है। सब्जी के टुकड़ो को 10℅ नमक मै 4-5 दिन रखने के बाद सिरके के पानी मे लम्बे समय तक सुरक्षित रख सकते है। 


2. तेल द्वारा सुरक्षित रखने की विधि - 

हमारे देश मे परम्परा से ही तेल मे आचार को सुरक्षित रखा जाता है। इस कार्य के लिए तिल , मुगफली, व सरसो का तेल द्वारा प्रयोग किया जाता है तेल की मोटी परत को जीवाणु नही भेद पाते है। लेसुआ, कच्चा आम, कारोंदा आदि को तेल से ही सुरक्षित रखा जाता है। 


3. चीनी द्वारा - 

किसी पदार्थ मे चीनी की मात्रा 65℅ से अधिक रखने पर यह सुरक्षित का कार्य करती है। निम्बू, आम, व करोंदा का मीठा अचार चीनी द्वारा सुरक्षित किया जाता है। 


4. लवण द्वारा - 

प्रायः अचार में 15- 20 ℅ नमक की मात्रा रखने पर यह  परिरक्षक का कार्य करता है। नमक की अधिक मात्रा से किनविकरन की क्रिया प्रभावित होती है जिससे अचार खराब हो जाता है। 

अचार  बनाने मे काम आने वाले मसाले - 

 नमक

मेथी 

कोलंजि

तेल

 सिरका

 चीनी,

 हल्दी

 आदि। 


आम का अचार

आम का अचार मसाला सामग्री

  • आम के फाके
  • नमक
  • हल्दी
  • मेथी
  • हिंग
  • सोम्फ
  • क्लोंजि
  • जीरा
  • काली मिर्च
  • लाल मिर्च
  • सरसो का तेल

आम का अचार बनाने की विधि

 सबसे पहले आमों को बराबर भागों में काट कर सुखा लें। इसके बाद एक एक कप तेल में सभी मसालों को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रित मसाले का थोड़ा सा छिड़काव बरनी में भी करें। ताकि बरनी के आस-पास भी मसाला अच्छे से लग जाए। 
अब इस मिश्रण में आम के टुकड़ों को अच्छे से मिलाकर बरनी में भरें। इसे अच्छे से मिला लें कोई भी टुकड़ा बिना मसाले के ना रह जाए। अब बचे हुए मसाले के मिश्रण और तेल को अचार के ऊपर भर दें। फिर इस बरनी को  धूप में सुखाएं।

नींबू का अचार

नींबू का अचार बनाने का सामग्री

  • निम्बू
  • नमक
  • हल्दी
  • अदरक
  • लोंग
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • बड़ी इलायची
  • काली मिर्च

मात्रा अपने हिसाब से डाल सकते है 

नींबू का अचार बनाने की विधि

  • अचार बनाने से पहले निम्बू को पचा लीजिय और  कुछ दिनों बाद जब निम्बू पच जाए तब इसमे सभी मसालों को डाल देते है और डीबो मे भर कर रख दिया जाता है लो बस बन गया अचार इतना सिंपल था अब आप इस को घर या व्यापार मे उपयोग ले सकते है। 

मिर्च के अचार का मसाला

  • लाल मिर्च
  • सरसों का तेल
  • नींबू
  • नमक- 
  • काली सरसों के दाने- 
  • सौंफ- 
  • मेथी दाने- 
  • जीरा- 
  • काली मिर्च- 
  • अजवायन- 
  • काला नमक- 
  • हल्दी पाउडर-
  • हींग-

हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि

1.हरी मिर्च को लम्बाई में काट लें  नमक, सौंफ, सरसों, हल्दी, कलौंजी, मेथी और हींग को एक साथ मिला लें। एक कप में 1/4 नींबू के रस के साथ तेल भी मिलाएं। हरी मिर्च में तैयार किया हुआ मिश्रण भरें और इसके बाद इन मिर्चों को एक जार में भर दें। अब इस पर बचा हुआ नींबू का रस डालें और इसे बनने में 3 से 4 दिन का समय लगेगा। इसके बाद बचा हुआ तेल गर्म करें ठंडा करें 3-4दिन बाद इसे जार में डालें। अचार को पूरी तरह तेल से ढककर रखें जिससे वह खराब न हो।



अचार मे फफूँद आना - 

आचार मे कई बार फंगस लग जाती है और अचार खराब हो जाता है इसका कारण ये होते है 

  • अचार मे तेल की मात्रा कम होना। 
  • अचार मे पानी गिरना 
कई बार अचार में पड़ने वाले तेल मसालों की कमी की वजह से उसमें फफूंदी लगने लगती है। इसके अलावा जब अचार में तेल ठीक से मिक्स नहीं हो पाता है तब भी अचार में फंगस लग जाती है। अचार को फंगस से बचाने के लिए इसमें थोड़ी ज्यादा मात्रा में तेल और नमक मिक्स करें। कोशिश करें कि अचार तेल में अच्छी तरह से डूब जाए।



अचार खराब होने से बचाने का तरिका -


 पानी ज्यादा होने के कारण अचार खराब हो जाता है अचार में सही मात्रा में नमक मिलाना बहुत जरूरी है. यह अचार का प्रिजर्वेटिव (Preservative) की तरह काम करता है अचार रखने से पहले कंटेनर को डिटर्जेंट से कर लें साफ और बाद में इसे ठीक से सुखाने के बाद ही इसमें अचार भरें.
अचार मे तेल की मात्रा सही रखे और परिरक्षक अच्छे से मिलाय 

सभी जानकारी को सही से पढ़े और उपयोग मे ले। 

इन तीन अचार की मांग बाजार मे अधिक है इस लिए आप इन अचार का व्यापार कर सकते है इस को आप नजदीकी दुकानों, घरो, शादी, आदि जगो पर बेच सकते है। 

1 comment:

Powered by Blogger.