Header Ads

बकरी पालन, बकरी पालन पर मिल रहे है 25 लाख तक का ऋण मुनाफे मे नही होगी कोई कमी

बकरी को गरीबो का गाय भी कहते है और यह सभी वर्गो के लोगो के लिए जीवन निर्वाह का प्रमुख स्रोत है बकरी को किसी भी परिस्थिति मे पाला जा सकता है इस लिए इसे पहाड़ी इलाके और राजस्थान मे अधिक पाली जाती है राजस्थान मे बकरियों की सख्या 21.66 मिलियन है और भारत मे बकरी की 20 नस्ले उपलब्ध है बकरी को राजस्थान मे चलता फिरता फ्रिज भी कहते है क्योकि कभी भी इसका दूध निकाल सकते है इस लिए बकरी पालन आसान और अच्छा मुनाफे वाला है business है बकरी से मांस और दूध का business अधिक होता है 

बकरी पालन



बकरी पालन


बकरी के आवास प्रबन्धन - 


बकरी के आवास की लंबाई वाली भुजा पूर्व-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। लंबाई वाली दीवार को एक से डेढ़ मीटर ऊंचा बनवाने के पश्चात दोनों तरफ जाली लगानी चाहिए। बाड़े का फर्श कच्चा तथा रेतीला होना चाहिए। उसमें समय-समय पर बिना बुझे चूने का छिड़काव करते रहना चाहिए। वर्ष में एक से दो बार बाड़े की मिट्‌टी बदल देनी चाहिए। 80 से 100 बकरियों के लिए बाड़ा 20 × 6 वर्ग मीटर ढका हुआ तथा 12 × 20 वर्ग मीटर खुला जालीदार क्षेत्र होना चाहिए। बकरा, बकरी तथा मेमनों को (ब्याने के एक सप्ताह बाद) अलग-अलग बाड़ों में रखना चाहिए। मेमनों को बकरी के पास दूध पिलाने के समय ही लाना चाहिए। अधिक सर्दी, गर्मी व बरसात में बकरियों के बचाव का व्यापक रूप से प्रबंध करना चाहिए। 

बकरी पालन चारा व्यवस्थापन  

और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए link पर टच करे 

बकरी पालन योजना


वर्तमान में बकरी पालन करने में केन्द्र तथा राज्य सरकारों द्वारा 25 से 33.3 प्रतिशत तक का अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। बकरी पालन को सही प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश द्वारा फायदेमन्द व्यवसाय बनाया जा सकता है। सरकार ने बकरी पालन के लिए बहोत से लोन देने की योजना चलाई जा रही है। बकरी के खाने खर्च समेत बकरी पालन पर आप को मिल रहे है 25 लाख रुपए उस के लिए आप को निम्न दस्ता वेज चाहिए होगे
  1. 2 साल पुराना बेक मे खाता
  2. आधार कार्ड
  3. फोटो
  4. पेन कार्ड
  5. एड्रेस 
  6. निवास 
  7. जाती प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज की जरूरत होगी 

 बकरी का भोजन


  • बकरी समनाय घास खा कर भी जिंदा रह सकती है 
  • बकरी को सुखा घास और फ़सल अवसेस खिला सकते है 
  • बकरी को चावल नही खिलाने चाहिए 
  • बकरी को समय समय पर चारा और पानी देना चाहिए 
  • बकरी को घास और घर मे बचा जूठा पानी दे सकते है 
  • अधिक बकरी होने पर उसे खुले घास के मैदान मे घूमने छोड़ दे 

बकरी पालन

सबसे अच्छी नस्ल की बकरीया होती


 दुधारू बकरी - जमुना पारी, बरबरी, मालाबारी, सुरति, बिटर, झकराना। 

मांस वाली - जमुना पारी, ब्लैक बन्गाल, मालाबारी, कश्मीरी, मारवाड़ी, मेहसाना, कुची, उसमानबादी। 

बाल वाली - पश्मीना, कश्मीरी, चेगु, चिगथंगी। 

खाल वाली - बंगाली, मालाबारी, ब्लैक बन्गाल, कश्मीरी। 

दुकाजी - सभी दुधारू नस्ले के नर मेमने

बकरी पालन



 बकरी की बीमारी का घरेलू इलाज - बकरियों मे कई प्रकार की बीमारिया होती रहती है जैसे - खुरपका मुहपका, थनेला, गलघोटु, दस्त, खुजली, आदि बीमारियों से बचाने की जानकारी के लिए link पर क्लिक करे 

बकरी पालन से कमाई -


बकरियों से दूध, मांस, खाल, खाद, बाल प्राप्त होते है इन का उपयोग कर के लाभ उठाया जा सकता है  और बकरी और उसके मेमने नर व मादा दोनों को बेच कर आय प्राप्त की जाती है एक बकरी का मूल्य लगभग 5000 से 15000 तक होती है कभी कभी जादा भी। 

बकरी पालन



पशु बेचना व खरीद ते वक़्त ध्यान देने योग्य बातें -  


पशु को बुढा होने से पहले ही बेच दे। 
एक ही पशु व कम दूध वाले पशु को बेच दे
पशु को खरीदते वक़्त ध्यान रहे की पशु बुढा न हो अच्छा दूध दे ता हो, पशु की नस्ल अच्छी हो, पशु की आयु की जानकारी कर ले, पशु की गुण वता अच्छी हो 
पशु किसी भी बीमारी से गर्षित ना हो 
पशु जादा गुस्ससे वाला नही होना चाहिए। 
पशु आसानी से दूध निकलावता हो 
पशु सांत सभाव का हो। आदि बातो का ध्यान होना चाहिए। 

पशु प्रजनन


 पशु के प्रजनन के वक्त अगर निम्न बातो का ध्यान न रखा जाय तो पशु पालक को कम मुनाफा होता है निम्न बातो का ध्यान रखे। 

मादा पशु को बाकी पशुओ से अलग रखे जिससे उसके बच्चे को कोई हानि नहो
मादा को गर्भ धारण करवाते समय उच्च नस्ल के बकरे से सकरनकरवाना चाहिए। 
गर्भवती मादा को जादा भगाना नही चाहिए
मादा जब बच्चे को जन्म दे तब एक व्यक्ती को पास मे रहना चाहिए 
बच्चे को बाकी पशु से अलग रखना चाहिए। 
मादा को जादा दिन सुखा काल नही रखना चाहिए इससे पशु पालक को हानि हो सकती है। आदि प्रबंधन कर सकते है।
 

बकरियों को ईद जैसे अवसर पर और जिनके शरीर पर कुछ आकृति जैसे चाँद या तारा और मुस्लिम भाषा के शब्द आदि तो बकरी व बकरे की कीमत बढ़ जाती है। सभी तरीको को सही से और सफलता पूर्वक करे और लाभ उठा सकते है 

ये भी पढ़े 



(FAQ) 

  

Q.1 बकरी की उम्र 

Ans: 15- 17 साल की होती है 


आप सभी को बकरी पालन की जानकारी अच्छी लगी होगी आप ने सभी सुजाओ को ध्यान पूर्वक पढ़ा होगा आप सभी को और भी business करना है या सलाह लेना हो तो आप हमारे और भी blog को पढ़ सकते है आप इस blog को अपने दोस्तो, रिश्तेदारों और अन्य समदित लोगो को भेजे धन्यवाद 




No comments

Powered by Blogger.